बलिया, 24 जुलाई।
मध्य प्रदेश के भोपाल जिला भाजपा अध्यक्ष और मूल रूप से बलिया के रहने वाले रविंद्र यति ने अपने पैतृक गांव आगमन पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रशासनिक कामकाज की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है, जिससे आम नागरिक अपने आपको पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
रविंद्र यति ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि सड़क नेटवर्क और आधुनिक एक्सप्रेस-वे के निर्माण से व्यापार को नई गति मिली है तथा बलिया समेत पूरा प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।















