Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
24 Jul, 2026

चित्तौड़गढ़ जेल से बंदियों के वीडियो वायरल, दो मोबाइल बरामद, आठ पर मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़ जिला कारागृह से वायरल वीडियो के बाद जेल प्रशासन ने दो मोबाइल बरामद कर आठ बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चित्तौड़गढ़, 24 जुलाई।

चित्तौड़गढ़ जिला कारागृह से कथित तौर पर बंदियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल, नशा करने और नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में जेल प्रशासन ने आठ बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जेल प्रशासन के अनुसार वायरल वीडियो सामने आने के बाद जेल अधीक्षक की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान ए-वार्ड के पास स्थित स्टोर रूम से एक एंड्रॉयड मोबाइल तथा महिला वार्ड के सामने पेड़ों की जड़ों से एक कीपैड फोन बरामद किया गया।

जेल प्रहरी की शिकायत पर मोहित, हर्षवर्धन सिंह राजपूत, भैरूलाल गुर्जर, ईश्वर सिंह राजपूत, सत्यनारायण गुर्जर, प्रहलादराय गुर्जर, शोभालाल और विनोद गुर्जर के खिलाफ कारागार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में बंदियों को एक साथ भोजन करते, कथित रूप से नशा करते और नाचते हुए देखा जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किए गए थे। प्रशासन वीडियो की सत्यता और उसके स्रोत की भी जांच कर रहा है।

इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित सामग्री की उपलब्धता को लेकर सवाल उठे हैं। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़