Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
24 Jul, 2026

ब्लूटूथ मैसेजिंग ऐप ‘बिटचैट’ हटाने के निर्देश, सरकार ने सुरक्षा कारण बताए

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए ब्लूटूथ आधारित मैसेजिंग ऐप ‘बिटचैट’ को हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

नई दिल्ली, 24 जुलाई।

केंद्र सरकार ने ब्लूटूथ आधारित मैसेजिंग एप्लिकेशन ‘बिटचैट’ को हटाने के लिए गिटहब को निर्देश जारी किए हैं। सरकार का कहना है कि यह ऐप नेटवर्क या इंटरनेट प्रतिबंध के दौरान भी ब्लूटूथ के माध्यम से संदेशों के आदान-प्रदान की सुविधा देता है, जिससे सुरक्षा संबंधी चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

बिटचैट के डेवलपर और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि भारत सरकार इस तकनीक को हटाना चाहती है। उन्होंने गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के कथित आदेश की प्रति भी साझा की।

आदेश के अनुसार, बिटचैट जैसे एप्लिकेशन का उपयोग नेटवर्क प्रतिबंधों के दौरान भी संचार बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। सरकार का कहना है कि ऐसी तकनीक का दुरुपयोग राष्ट्रविरोधी तत्वों, आतंकवादी संगठनों, संगठित अपराध समूहों और साइबर अपराधियों द्वारा कानूनी निगरानी से बचने के लिए किए जाने की आशंका है।

इन्हीं सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को देखते हुए सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में ऐप को हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़