अचानक हुए कुछ घटनाक्रमों ने कहीं खुशी, कहीं गम की स्थिति बना दी है।
20 बरसों से एक ही पद पर कार्यरत कुछ लोगों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा, यह तो ठीक है, परंतु छोटे साहब, जो कुछ साल पहले ही नौकरी पर आए थे और जिनके अंडर में वे काम कर रहे हैं, अचानक उन्हीं साहब के साहब बनने पर प्रमोशन पाने वाले कुछ नव-प्रमोटी साहबों को अच्छा नहीं लगा। यही कारण है कि वे अपना या साहब का तबादला चाहते हैं।














