वाशिंगटन, 25 जुलाई।
गूगल पर यूरोपीय संघ द्वारा भारी भरकम जुर्माना लगाए जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने इसे अमेरिकी कंपनियों के साथ अन्याय बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है।
ट्रंप ने यूरोपीय संघ के खिलाफ सेक्शन 301 व्यापार जांच शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो ईयू पर भारी टैरिफ लगाए जाएंगे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि गूगल और एप्पल जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अमेरिका अब इन मामलों का मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि ईयू द्वारा वसूले गए जुर्माने की राशि बहुत अधिक है। अमेरिकी सरकार अपने उद्योगों और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।















