एक जिले में पदस्थ बड़े साहब ने अपने एक परिजन की विशेष फरमाइश पर मध्यप्रदेश की सीमाओं से दूर एक जिले में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद चुपचाप अपने जिले में वापसी कर ली।
लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से साहब के कुछ फोटो और वीडियो उनसे भी ऊपर बैठे बड़े साहब तक पहुंच गए। अब सवाल-जवाब का दौर शुरू हो गया है। साहब यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह दौरा ऑफिशियल था या निजी। यदि निजी था, तो फिर अनुमति कहां है?














