Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
27 Jul, 2026

सरकार की मंजूरी के बाद 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों का रास्ता साफ

केंद्र सरकार ने आरबीआई के 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों के फील्ड ट्रायल और नियमित जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जबकि कागजी नोट फिलहाल जारी रहेंगे।

नई दिल्ली, 27 जुलाई।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 10 और 20 रुपये के पॉलिमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल और बाद में नियमित जारी करने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कागजी नोटों को पूरी तरह पॉलिमर नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने एक लिखित उत्तर में बताया कि आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की सिफारिश पर रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार को 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब (100 करोड़) पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल का प्रस्ताव भेजा गया था। ट्रायल सफल होने के बाद नियमित रूप से पॉलिमर नोट जारी करने के प्रस्ताव को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है।

सरकार के अनुसार, आरबीआई का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों में पॉलिमर बैंक नोटों की आयु पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक पाई गई है। ऐसे नोट अधिक टिकाऊ होने के साथ नमी और सामान्य टूट-फूट के प्रति भी अपेक्षाकृत बेहतर माने जाते हैं।

वित्त राज्यमंत्री ने यह भी बताया कि पॉलिमर नोटों की शुरुआत प्रारंभिक चरण में होगी, इसलिए इनके डिजिटल भुगतान प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन नियमित रूप से जारी होने के बाद ही किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नकद भुगतान और डिजिटल भुगतान, दोनों एक-दूसरे के पूरक माध्यम हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल देश में प्रचलित कागजी नोटों को पूरी तरह बंद करने की कोई योजना नहीं है। पॉलिमर नोट मौजूदा कागजी नोटों के साथ समानांतर रूप से जारी किए जाएंगे और दोनों प्रकार की मुद्रा वैध रहेगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़