Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
27 Jul, 2026

भूमि विवाद में युवक की हत्या, फरीदाबाद पहुंची पुलिस टीम

फर्रुखाबाद में फरीदाबाद के युवक की भूमि विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम फरीदाबाद रवाना कर दी है।

फर्रुखाबाद, 27 जुलाई।

भूमि विवाद में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक युवक की हत्या किए जाने के मामले में जांच तेज कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के पीछे आपसी भूमि रंजिश की बात सामने आई है। यह जानकारी सोमवार को कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी जमुना प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पत्नी और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं। उनसे पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम फरीदाबाद भेजी गई है। उनका कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीआईजी ने आशंका जताई कि हत्या की वारदात सुपारी देकर शूटरों अथवा भाड़े के बदमाशों से कराई गई हो सकती है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण में फरीदाबाद पुलिस से भी संपर्क किया गया है और आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले के चंदावली थाना क्षेत्र स्थित दयालपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह की रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह 24 जुलाई को अपनी पत्नी राखी और दो वर्षीय बेटे जयंत के साथ कार से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद वे फरीदाबाद लौट रहे थे। रविवार देर रात फर्रुखाबाद से आगरा की ओर जाते समय कादरी गेट थाना क्षेत्र में पांचाल घाट पुलिस चौकी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट पंकज चौहान की किराना दुकान पर वह कोल्ड ड्रिंक और बच्चे के लिए चॉकलेट लेने रुके थे। इसी दौरान पीछे से सफेद कार में पहुंचे दो हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी और वारदात को अंजाम देकर मसेनी चौराहे की ओर फरार हो गए। मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को डीआईजी जमुना प्रसाद ने एसपी आरती सिंह और एएसपी ग्रीशचंद्र से विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़