Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
27 Jul, 2026

नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की सजा

राजगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

राजगढ़, 27 जुलाई।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायालय, नरसिंहगढ़ ने आरोपित को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 30 जुलाई 2025 की शाम पीड़िता के माता-पिता बाजार गए हुए थे। इसी दौरान डिस्क ठीक करने के बहाने घर पहुंचे आरोपित पप्पू उर्फ विजयसिंह ने नाबालिग के साथ अशोभनीय हरकत की। कुछ देर बाद जब पीड़िता की मां घर लौटीं तो बच्ची की चीख सुनाई दी। पूछताछ में पीड़िता ने पूरी घटना बताई। उसने यह भी बताया कि आरोपित पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकत कर चुका था, लेकिन डर के कारण उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

शिकायत मिलने पर नरसिंहगढ़ थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए तथा विद्यालय से आयु संबंधी दस्तावेज सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए।

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर प्रभावी पैरवी की। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए बीएनएस की धारा 332(सी) और धारा 74 सहित संबंधित प्रावधानों के तहत पांच वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़