Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
27 Jul, 2026

आईएएस सुबोध सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश

आईएएस सुबोध सिंह के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर परिचितों से पैसों की मांग किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रायपुर, 27 जुलाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित ने उनकी फोटो और नाम का दुरुपयोग करते हुए परिचितों से मैसेंजर के जरिए पैसों की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस के साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ठग ने सोमवार को आईएएस सुबोध सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई और करीब दो घंटे के भीतर 58 लोगों को फ्रेंड लिस्ट में जोड़ लिया। इसके बाद उसने उनके परिचितों को मैसेंजर पर संदेश भेजकर पैसों की मांग करनी शुरू कर दी।

मामले की जानकारी मिलते ही सुबोध सिंह ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि फर्जी फेसबुक अकाउंट किसने बनाया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी परिचित के नाम से पैसे मांगने वाला संदेश मिलने पर पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें। बिना सत्यापन किसी भी खाते में राशि हस्तांतरित न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़