Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शेयर बाज़ार
27 Jul, 2026

पश्चिम एशिया तनाव घटने से भारतीय बाजार को मिले वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेत

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल के दामों में नरमी आने के बाद आज वैश्विक बाजारों से भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

नई दिल्ली, 27 जुलाई।

पश्चिम एशिया में तनाव घटने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव नरम होने से आज भारतीय बाजार के लिए वैश्विक पटल से सकारात्मक संकेत उभर रहे हैं। अमेरिकी सूचकांक पिछले सत्र में मिले-जुले रुझान के साथ बंद हुए थे, हालांकि डाउ जोन्स फ्यूचर्स में आज अच्छी खासी तेजी दिखाई दे रही है और यूरोपीय शेयर बाजार में भी पिछला सत्र खरीदारी के माहौल के साथ समाप्त हुआ था।

अमेरिकी पटल पर पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला असर देखा गया, जहां एस एंड पी 500 इंडेक्स मामूली बढ़त लेकर 7,411.98 अंक पर थमा, तो वहीं नैस्डेक में 0.64 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई और वह 24,975.82 अंक पर बंद हुआ। इसके विपरीत, डाउ जोन्स फ्यूचर्स में आज 293.58 अंकों यानी 0.57 प्रतिशत की उछाल आई है और यह 52,240.83 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान जोरदार उत्साह बना रहा, जिसके तहत एफटीएसई इंडेक्स 0.90 प्रतिशत मजबूत होकर 10,736.23 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,372.28 अंक पर अपना कारोबार समेटा और डीएएक्स इंडेक्स भी 1.34 प्रतिशत की छलांग लगाकर 25,099 अंक के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है, जहां प्रमुख नौ में से पांच सूचकांक लाल निशान के दायरे में कारोबार कर रहे हैं और शेष चार सूचकांक हरे निशान के साथ मजबूती बनाए हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,953 अंक पर कारोबार कर रहा है, जबकि हैंग सेंग 0.86 प्रतिशत उछलकर 25,179 अंक पर और शंघाई कंपोजिट 0.40 प्रतिशत मजबूत होकर 3,829.39 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स में भी 0.23 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है और यह 5,601.46 अंक पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी तरफ एशियाई क्षेत्र के अन्य प्रमुख बाजारों में सुस्ती छाई हुई है, जिसमें ताइवान वेटेड इंडेक्स 1.23 प्रतिशत फिसलकर 43,126.24 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार कोस्पी में 0.81 प्रतिशत, सेट कंपोजिट में 0.64 प्रतिशत, निक्केई में 0.06 प्रतिशत और जकार्ता कंपोजिट में 0.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और ये सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़