Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
28 Jul, 2026

बागपत में 200 किलो मिलावटी घी जब्त, नमूने जांच के लिए भेजे

मिड-डे मील सेंट्रल किचन से भी खाद्य नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

बागपत, 28 जुलाई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और बड़ौत पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलो मिलावटी घी जब्त किया। जब्त किए गए घी की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने मिड-डे मील सप्लायर की सेंट्रल किचन से भी तीन खाद्य नमूने एकत्र किए हैं।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आयुक्त तथा बागपत के जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। टीम ने छपरौली चुंगी, बड़ौत के पास हरियाणा नंबर की एक इको कार को रोककर उसकी जांच की। वाहन में सवार तीन लोग मुजफ्फरनगर के शाहपुर से सोनीपत के लिए घी लेकर जा रहे थे। जांच के दौरान पांच ड्रम में रखा 200 किलो घी संदिग्ध मिला। मिलावट की आशंका के चलते विधिक नमूना लेने के बाद पूरा माल जब्त कर लिया गया।

इसके बाद टीम ने अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित ग्रामीण विकास सेवा संस्थान की सेंट्रल किचन से आटा, दाल और चावल के नमूने भी लिए। इसी किचन से विभिन्न स्कूलों के लिए मिड-डे मील तैयार किया जाता है। सहायक आयुक्त (खाद्य) डीपी सिंह ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़