Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
28 Jul, 2026

भोपाल में सफाईकर्मियों ने नियमितीकरण और ग्रेच्युटी सहित पांच मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

नगर निगम के सफाईकर्मियों ने रैली निकालकर कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा और कर्मचारी हितों से जुड़ी लंबित मांगों के समाधान की मांग की।

भोपाल, 28 जुलाई।

भोपाल नगर निगम के सफाईकर्मियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी कलेक्टोरेट पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए नियमितीकरण, समान वेतन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता और दुर्घटना बीमा सहित पांच प्रमुख मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।

भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू डागर के नेतृत्व में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में नगर निगम के सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने डिप्टी कलेक्टर लाखन सिंह को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग उठाई गई।

सफाईकर्मियों ने मांग की कि 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। 10 वर्ष से कम सेवा वाले कर्मचारियों का न्यूनतम मासिक वेतन 20 हजार रुपये निर्धारित किया जाए। इसके अलावा समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, सभी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और समय पर महंगाई भत्ते का लाभ देने तथा कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर बीमा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ कर्मचारियों के लिए विशेष सहयोग कोष का गठन करने की मांग भी की गई।

संघ के जिलाध्यक्ष सोनू डागर ने कहा कि नगर निगम के सफाईकर्मी वर्षों से कठिन परिस्थितियों में शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। ऐसे में उन्हें उनके अधिकारों के अनुरूप सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन मिला है और उम्मीद है कि कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय लिया जाएगा।

रैली और ज्ञापन कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी शेरा वैद, संभाग अध्यक्ष रामसेवक पथरे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष नितिन सेंगर, संगठन मंत्री धीरज कटारे, मोहसिन खान, कृपा शंकर कोटियाना, सचिन कंजेले, बसंत ढोलपुरे, तेजमल मालवीय, विनोद करोसिया, विनोद खटक सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़