Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नेपाल
01 Aug, 2026

नेपाल में बारिश से कई प्रमुख राजमार्ग बंद, यातायात पर व्यापक असर

लगातार बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और सड़क कटान के कारण नेपाल के कई प्रमुख राजमार्ग बंद हो गए हैं और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

काठमांडू, 01 अगस्त।

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और सड़क कटान की घटनाओं ने कई प्रमुख राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। कई मार्ग पूरी तरह बंद हैं और कुछ संवेदनशील सड़कों पर रात के समय वाहनों के संचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

नेपाल पुलिस की ओर से शनिवार सुबह जारी यातायात स्थिति के अनुसार, संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए काभ्रेपलाञ्चोक और सिंधुली को जोड़ने वाले बीपी राजमार्ग के खुरकोट–नेपालथोक–कटुन्जेबेसी खंड पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

इसी तरह कांति लोकपथ पर भी शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है। लगातार वर्षा के चलते सड़क पर कीचड़ भर जाने से इलाम नगरपालिका क्षेत्र में मेची राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सिंधुपालचोक जिले की भोटेकोशी नगरपालिका के जिरोकिलो और कोदारी इलाके में भूस्खलन होने से अरनिको राजमार्ग भी पूरी तरह बंद हो गया है।

दोलखा जिले में सुनकोशी नदी के कटान से तामाकोशी ग्रामीण नगरपालिका के किरनेतार स्थित लामोसाङ्घु–रामेछाप सड़क खंड पर यातायात प्रभावित हुआ है। इसी प्रकार रसुवा जिले की उत्तरगया ग्रामीण नगरपालिका के खाल्टे क्षेत्र में त्रिशूली नदी के कटान के कारण पासाङ ल्हामु राजमार्ग पर भी आवाजाही पूरी तरह रुक गई है।

नेपाल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित अधिकारियों से सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और आवश्यक सावधानी बरतें। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि मानसून के दौरान भूस्खलन, बाढ़ और सड़क क्षति का खतरा अभी बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़