Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
01 Aug, 2026

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री माफी मांगें, खुद को पीड़ित दिखा रहेः कांग्रेस

कांग्रेस ने नीट पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते हुए देश से माफी मांगने की मांग की है।

नई दिल्ली, 1 अगस्त।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर देश और युवाओं से माफी मांगने के बजाय स्वयं को पीड़ित के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री अपने राजनीतिक विरोधियों और पूर्व प्रधानमंत्रियों पर अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को एनटीए में हुए पेपर लीक, छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई, राममंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद और नोटबंदी जैसे फैसलों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़