Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
01 Aug, 2026

औरैया में जीवनधारा अभियान के तहत जिला अस्पताल परिसर में हुए पौधे रोपित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

औरैया में एक सेवा समिति के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

औरैया, 1 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में प्रकृति के संरक्षण को समर्पित संस्था विचित्र पहल सेवा समिति के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत शनिवार की सुबह जिला अस्पताल परिसर स्थित वीर हनुमान मंदिर प्रांगण में पौधे रोपे गए। इस महान कार्य का श्रीगणेश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता द्वारा पेड़ लगाकर किया गया। इस दौरान रोपे गए पौधों की हिफाजत और सींचने का जिम्मा मंदिर के पुजारी अवध बिहारी शुक्ला को सौंपा गया।

संस्था के मुखिया राजीव पोरवाल के आगत मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन के दौरान हरसिंगार, तुलसी, बेलपत्र, गुड़हल, चितवन, पकड़िया और अशोक प्रजाति के विभिन्न वृक्ष लगाए गए। इस मुहिम का मूल लक्ष्य धार्मिक स्थलों को हरा-भरा बनाना और आम जनता को पर्यावरण के प्रति सजग करना है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते प्रदूषण और वाहनों के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है, जिसकी वजह से शुद्ध हवा मिलना मुश्किल हो गया है और तमाम बीमारियां पैर पसार रही हैं। उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधे उगाने और स्वस्थ जीवन जीने की अपील की। साथ ही समिति द्वारा पांच हजार एक सौ पौधे रोपने के संकल्प की सराहना की।

संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने विचार रखते हुए कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को साधते हैं बल्कि कठिन समय में भी सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक तेरह सौ सत्तर पौधे रोपे जा चुके हैं।

इस कार्यक्रम में राम आसरे गुप्ता, पुजारी अवध बिहारी शुक्ला, संजय अग्रवाल, मनीष पुरवार, अनूप बिश्नोई, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे और सतीश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़