नोएडा, 1 अगस्त।
नोएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र की पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर उसके आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में ग्राम सलारपुर निवासी सत्यम राय को भंगेल गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विभिन्न स्थानों से लूटे और चोरी किए गए अलग-अलग कंपनियों के 16 कीमती मोबाइल फोन तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के मोबाइल फोन चोरी या लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक उसने पूछताछ में ऐसी दर्जनों वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपित के आपराधिक नेटवर्क तथा अन्य वारदातों से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।





















