Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

ट्रेन से बिहार भेजी जा रही 21 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई में बिहार ले जाई जा रही 21 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

मीरजापुर, 01 अगस्त।

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 21 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संयुक्त जांच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान हावड़ा छोर स्थित पानी की टंकी के पास मौजूद दो युवकों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में 750-750 मिलीलीटर की रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब की 28 बोतलें मिलीं, जिनकी कुल मात्रा 21 लीटर पाई गई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के पटना निवासी अमित कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बिहार में लागू शराबबंदी के चलते वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेन के जरिए बिहार पहुंचाते थे और वहां अधिक कीमत पर उसकी बिक्री करते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़