Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
01 Aug, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को करेंगी गोपबंधु दास की प्रतिमा का अनावरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को नई दिल्ली के लाजपत भवन में गोपबंधु दास की पहली प्रतिमा का अनावरण करेंगी, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

नई दिल्ली, 01 अगस्त।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को नई दिल्ली के लाजपत भवन में राष्ट्र निर्माता, समाजसेवी, शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी उत्कलमणि गोपबंधु दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। लोक सेवक मंडल की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11:15 बजे आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, नई दिल्ली में स्थापित गोपबंधु दास की यह पहली प्रतिमा होगी, जिसका अनावरण राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। समारोह में केंद्र सरकार के कई मंत्री, सांसद, विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक तथा लोक सेवक मंडल के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।

लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य गोपबंधु दास के राष्ट्रसेवा, शिक्षा, सामाजिक समर्पण और लोककल्याण से जुड़े आदर्शों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही नई पीढ़ी को उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा देने का प्रयास भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गोपबंधु दास के योगदान को याद करने और उनके विचारों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़