Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

शाहजहांपुर में युवक की हत्या, फरार होने की कोशिश में आरोपित के पैर में गोली

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपित ने हथियार बरामदगी के दौरान भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

शाहजहांपुर, 1 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद भाग रहे एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के दौरान आरोपित ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

पुलिस के अनुसार कांट थाना क्षेत्र के कमलनेनपुर निवासी गौतम (20) की दिलावरपुर के पास धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद फरार हो रहे कस्बा कांट निवासी समीर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ करने लगी।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपित को हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए दिलावरपुर क्षेत्र में लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक झाड़ियों में छिपाया गया चाकू निकालते ही आरोपित ने आरक्षी देवेंद्र पर हमला कर दिया और मौके से भागने की कोशिश की। इस हमले में आरक्षी घायल हो गया।

पुलिस टीम ने आरोपित को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान की गई जवाबी कार्रवाई में समीर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल आरक्षी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में समीर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़