आग लगने पर कुआं खोदने की आदत भारी पड़ गई। एक जिले के नगर निगम क्षेत्र में पहली बारिश में ही साफ-सफाई की कलई खुल गई।
निर्वाचित पदाधिकारियों ने नौकरशाहों को सबके सामने फटकार लगाई, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। मामला इसलिए सुर्खियों में है कि नौकरशाह का जवाब मध्यप्रदेश सरकार की कथनी और करनी से बहुत इतर नजर आ रहा है।
















