पिछले दिनों मध्यप्रदेश सरकार के कृषि विभाग से नाखुश किसानों ने बड़ा आंदोलन किया। अचानक भोपाल को बंधक बनाने और सरकार की छीछालेदर कराने में विपक्ष का हाथ नहीं, बल्कि अपनों की ही साजिश नजर आ रही है।
पूरे आंदोलन में एक जिले से सबसे ज्यादा किसानों की सक्रियता ने पर्दे के पीछे अपनों की भूमिका की चर्चाओं को हवा दे दी है।
















