Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
03 Aug, 2026

प्रयागराज में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

प्रयागराज के राजा निकदिलपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज, 03 अगस्त।

प्रयागराज जिले के राजा निकदिलपुर गांव के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नवाबगंज क्षेत्र के राजा निकदिलपुर निवासी संदीप गौतम (23) के रूप में हुई है। पहचान की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि संदीप रविवार रात करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार ने रातभर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार तड़के खोजबीन के दौरान उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़