Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
07 Aug, 2026

छात्रों से बातचीत को तैयार हेमंत सोरेन, सुधार का भरोसा

झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से बातचीत और उनकी मांगों के अनुरूप बड़े सुधार लागू करने का भरोसा दिया, जबकि आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा।

रांची, 07 अगस्त।

झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक छात्र की समस्याएं जानना चाहती है और उनकी मांगों के अनुरूप बड़े तथा मजबूत सुधार लागू किए जाएंगे।

विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्यभर के छात्र अपनी बात सरकार के सामने रख सकते हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार छात्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है और संवाद के माध्यम से आगे बढ़ना चाहती है।

प्रदर्शन कर रहे छात्र 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने तथा कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई या राज्य से बाहर के सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के पैनल से कराने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही जेपीएससी और जेएसएससी में व्यापक सुधार की भी मांग उठाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही छात्रों से बातचीत के लिए एक माध्यम उपलब्ध करा चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और सुदिव्य कुमार सहित पांच सदस्यीय सरकारी समिति प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर सकती है।

उधर, प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने भी गत दिवस 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया था, ताकि सरकार के साथ वार्ता कर गतिरोध समाप्त किया जा सके।

भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान छह प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर बैठे रहे, जबकि दो छात्र संगठनों ने विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। छात्रों और अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी मांगों पर चर्चा के लिए अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़