नई दिल्ली, 7 अगस्त।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि 'बाला प्रीतम' के नाम से विख्यात गुरु हरकृष्ण साहिब ने ज्ञान, करुणा और सेवा की भावना के माध्यम से समाज को सद्भाव का मार्ग दिखाया।
अमित शाह ने कहा कि गुरु हरकृष्ण साहिब ने महामारी से प्रभावित लोगों की निस्वार्थ सेवा कर यह संदेश दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उनका जीवन समाज के प्रति समर्पण और परोपकार का प्रेरक उदाहरण है।
गृह मंत्री ने कहा कि गुरु हरकृष्ण साहिब की शिक्षाएं देशवासियों को सदैव जनकल्याण और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेंगी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के आदर्श समाज में करुणा, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का निरंतर संदेश देते हैं।















