Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
07 Aug, 2026

देवरिया में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

देवरिया में साइबर ठगी और डिजिटल करेंसी के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि पुलिस को जांच में 23 लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं।

देवरिया, 07 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में साइबर ठगी और डिजिटल करेंसी के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गौरीबाजार थाना और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज और 52 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पवन वर्मा, शुभम सिंह, सैफ अंसारी और रोशन वर्मा के रूप में हुई है। सभी को साकेत नगर के पास से पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपित म्यूल बैंक खातों, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम कार्ड की मदद से बाइनेन्स, टीजी एक्सचेंज और आईपे जैसे प्लेटफॉर्म पर खाते बनाते थे। इन्हीं खातों के जरिए डिजिटल करेंसी की खरीद-बिक्री कर साइबर ठगी से प्राप्त रकम को इधर-उधर किया जाता था।

पुलिस ने बताया कि गिरोह पीओएस मशीनों का उपयोग कर अवैध धनराशि की निकासी और ट्रांसफर करता था। जांच में मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों के संकेत भी मिले हैं।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने दो सिम कार्ड, दो फोनपे पीओएस मशीन, एक ही नंबर वाले अलग-अलग नाम के तीन आधार कार्ड, इंडियन बैंक की मुहर, पैन कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, एक्सिस बैंक, एसबीआई और पीएनबी के एटीएम कार्ड के साथ 52 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

इस मामले में गौरीबाजार थाना में भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह से अब तक 23 लोगों की संलिप्तता सामने आई है और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़