Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
07 Aug, 2026

असम में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, 15 जिले अब भी प्रभावित

असम में बाढ़ का संकट जारी है, 15 जिले अब भी प्रभावित हैं, धनसिरि नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और राहत एवं पुनर्वास कार्य लगातार जारी हैं।

गुवाहाटी, 7 अगस्त।

असम में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसी बीच राज्य के कई इलाकों में एक बार फिर खतरे की स्थिति बन गई है। ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए राज्य सरकार के मंत्री लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे 9 अगस्त से शुरू होगा। सरकार ने प्रारंभिक सहायता के रूप में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 15 हजार रुपये और मृतकों के आश्रितों को नौ लाख रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 6 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार, धनसिरि नदी के नुमलीगढ़ क्षेत्र में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान गुरुवार को गोलाघाट और उदालगुरी जिलों से एक-एक शव बरामद किया गया। इसके साथ ही बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है।

वर्तमान में राज्य के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें गोलाघाट, शिवसागर, उदालगुरी, कामरूप (मेट्रो), नगांव, कामरूप, दरंग, शोणितपुर, होजाई, लखीमपुर, बिश्वनाथ, जोरहाट, चराईदेव, कार्बी आंगलोंग और धेमाजी शामिल हैं। इन जिलों के 39 राजस्व मंडलों के 481 गांव प्रभावित हैं। फिलहाल 1,68,701 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और 14,382.26 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है।

प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 राहत शिविर और 83 राहत वितरण केंद्र अब भी संचालित किए जा रहे हैं। राहत शिविरों में 10,111 लोगों ने शरण ली है, जबकि 35,596 गैर-शिविर निवासी राहत सामग्री प्राप्त कर रहे हैं। शिवसागर जिले में 38 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं दो पक्के मकान पूरी तरह और 285 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दर्ज की गई है।

राहत अभियान में एसडीआरएफ, सेना, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, वायु सेना, पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, सर्कल कार्यालय, स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा, प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग संयुक्त रूप से जुटे हैं। बाढ़ से सड़क, पुल और अन्य आधारभूत ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सरकार प्रभावित इलाकों में हरसंभव सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़