राजधानी से लगे हुए जिले के एक क्षेत्र में इंचार्ज बनने के लिए बहुत से साहब प्रयास करते देखे जा रहे हैं। पिछले दिनों इस बड़े क्षेत्र के लिए विधानसभा में सिफारिश करते भी देखे गए।
कारण साफ है, क्षेत्र बड़ा, मलाईदार और राजधानी के नजदीक है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण रसद तो मिलती ही है, साथ ही रोज राजधानी में भी बने रहना आसान है।















