Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
07 Aug, 2026

भोपाल में चोरी, साइबर ठगी और अपराध के कई मामले दर्ज

भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, साइबर ठगी, दहेज प्रताड़ना, अवैध हथियार, अवैध शराब, सड़क हादसों और अन्य अपराधों के कई मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 07 अगस्त।

राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, साइबर ठगी, दहेज प्रताड़ना, मारपीट, अवैध हथियार, अवैध शराब, सड़क हादसों और अन्य आपराधिक घटनाओं के कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी प्रकरणों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बागसेवनिया और कोहेफिजा थाना क्षेत्रों में घर तथा बस स्टैंड के पास से दो मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायतें दर्ज हुई हैं। वहीं मिसरोद के कृष्णापुरम में एक मकान का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल, जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस अज्ञात आरोपितों की तलाश में जुटी है।

साइबर ठगी के मामलों में अशोका गार्डन, कमला नगर और बागसेवनिया थाना क्षेत्रों में मोबाइल विज्ञापन, फर्जी लिंक, रिश्तेदार बनकर कॉल करने, गेम अपलोड कराने और मोबाइल हैक करने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

बागसेवनिया पुलिस ने एक युवक को आर्म्स एक्ट के तहत अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया। वहीं छोला मंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों के कब्जे से 350 क्वार्टर देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और घरेलू उत्पीड़न के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा बैरसिया क्षेत्र में महिला ने कमरे में बंद कर मारपीट और गलत काम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला भी दर्ज किया गया है।

खजूरी सड़क और सूखीसेवनिया थाना क्षेत्रों में तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने के मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। वहीं बैरसिया क्षेत्र में नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़