Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
10 Aug, 2026

सीवान जंक्शन पर चोरी का खेल खत्म, तीन मोबाइल और पावर बैंक के साथ युवक दबोचा

सीवान जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने यात्री सामान चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल और पावर बैंक बरामद किए हैं।

सीवान, 10 अगस्त।

सीवान जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर यात्रियों के सामान चोरी करने के आरोप में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन और एक पावर बैंक मिला है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।

आरपीएफ और जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पश्चिमी स्टॉल के पास एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास अलग-अलग कंपनियों के तीन मोबाइल और एक पावर बैंक मिला।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सलमान अंसारी (19) बताया। वह मैरवा थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी खुशबुद्दीन अंसारी का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने बरामद मोबाइल फोन अलग-अलग ट्रेनों से चोरी करने की बात स्वीकार की।

बरामद मोबाइल में वीवो, ओप्पो और मोटोरोला कंपनी के एक-एक फोन शामिल हैं। इसके अलावा एक पावर बैंक भी मिला है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है।

मामले में रेल थाना सीवान में कांड संख्या 149/26 के तहत धारा 317(5) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में आरपीएफ के उपनिरीक्षक जयेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश मिश्रा तथा कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा, विजय कुमार यादव और नीरज कुमार पाण्डेय शामिल रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़