Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
10 Aug, 2026

बड़गाम-दिल्ली कार्गो ट्रेन बंद होने का दावा गलत, रेलवे ने बताया सेवा जारी

उत्तर रेलवे ने बड़गाम-आदर्शनगर कार्गो पार्सल ट्रेन बंद होने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि सेवा सितंबर 2025 से लगातार संचालित हो रही है।

नई दिल्ली, 10 अगस्त।

उत्तर रेलवे ने बड़गाम से दिल्ली के आदर्शनगर के बीच चलने वाली कार्गो पार्सल ट्रेन सेवा बंद होने के कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दावे को खारिज किया है। रेलवे ने सोमवार को स्पष्ट किया कि यह सेवा पूरी तरह संचालित है और सितंबर 2025 से लगातार जारी है। रेलवे के अनुसार, इसका लाभ कश्मीर घाटी के किसानों, बागवानों और व्यापारियों को मिल रहा है।

पवन खेड़ा ने सामाजिक माध्यम पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को निशाना बनाते हुए दावा किया था कि बड़गाम-आदर्शनगर पार्सल ट्रेन सेवा बंद हो गई है और यह केवल प्रचार का माध्यम बनकर रह गई है। उन्होंने कहा था कि सेवा बंद होने से कश्मीर के फल उत्पादकों को नुकसान हो रहा है।

उत्तर रेलवे ने अपने आधिकारिक माध्यम से जवाब देते हुए कहा कि बड़गाम-आदर्शनगर सेवा कभी बंद नहीं हुई। रेलवे के मुताबिक सितंबर 2025 से इसका लगातार संचालन किया जा रहा है।

रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन के जरिए फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पादों को कम लागत में तेजी और सुरक्षित तरीके से देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। सड़क मार्ग पर भूस्खलन या यातायात जाम जैसी परिस्थितियों में यह सेवा कश्मीर घाटी के बागवानों और कारोबारियों को वैकल्पिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराती है।

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार गाड़ी संख्या 00462 ने एसएलआर समेत 332 वीपी के माध्यम से 7,389 टन माल पहुंचाया है। वहीं गाड़ी संख्या 00461 ने एसएलआर सहित 786 वीपी के जरिए 17,450 टन माल बड़गाम तक पहुंचाया है।

उत्तर रेलवे ने इन आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कार्गो पार्सल सेवा कश्मीर के कृषि उत्पादों को देश के विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़