Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
10 Aug, 2026

अहमदाबाद में उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम यादव, एमपी में निवेश का देंगे न्योता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 को लेकर संवाद करेंगे।

भोपाल, 10 अगस्त।

मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे निवेश के अवसरों, औद्योगिक नीतियों और निवेशकों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर गुजरात के उद्योग जगत को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए भी उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे।

अहमदाबाद में आयोजित निवेश रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री प्रमुख औद्योगिक समूहों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत बैठकें करेंगे। इनमें अरविंद लिमिटेड, टोरेंट पावर और अडानी समूह के प्रतिनिधि शामिल हैं। इन बैठकों में वस्त्र, ऊर्जा, अधोसंरचना, विनिर्माण और औद्योगिक विस्तार से जुड़े निवेश अवसरों पर चर्चा होगी। इसके अलावा हरी कृष्णा एक्सपोर्ट के चेयरमैन ढोलकिया, चिरिपाल समूह के चेयरमैन बृजमोहन चिरिपाल और अग्रवाल समूह के चेयरमैन चिमन भाई शाह से भी चर्चा प्रस्तावित है। बैठक में संभावित परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार, भूमि उपलब्धता तथा निवेशकों को मिलने वाली सुविधाओं पर विचार होगा।

ताज स्काईलाइन होटल में होने वाले मुख्य निवेशक संवाद में मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को सामने रखा जाएगा। सीआईआई गुजरात स्टेट काउंसिल के चेयरमैन एवं सिम्फनी लिमिटेड के चेयरमैन अचल बाकेरी स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों पर ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति दी जाएगी।

अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य, अधोसंरचना और निवेशक-अनुकूल नीतियों पर प्रस्तुति देंगे। प्रमुख सचिव एम. सेल्वेन्द्रन टेक इकोसिस्टम, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप और उच्च प्रौद्योगिकी आधारित निवेश की संभावनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में वेलस्पन के चिंतन ठाकरे और चिरिपाल समूह के बृजमोहन चिरिपाल भी अपने विचार साझा करेंगे।

अहमदाबाद का यह संवाद गुजरात और मध्य प्रदेश के उद्योग जगत के बीच निवेश सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुजरात के उद्योग समूहों की विनिर्माण, ऊर्जा, वस्त्र, निर्यात, अधोसंरचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में मजबूत मौजूदगी है। वहीं मध्य प्रदेश की औद्योगिक भूमि, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, कुशल मानव संसाधन और निवेशक-अनुकूल नीतियां निवेश के नए अवसर उपलब्ध कराती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार देश-विदेश के निवेशकों से लगातार संवाद कर रही है। अहमदाबाद रोड शो के जरिए नए निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक विस्तार को गति देने के साथ रोजगार सृजन तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए मजबूत निवेश आधार तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़