बंगाल की झालमुड़ी और दिल्ली की जलेबी के बाद अब दतिया में कांग्रेस की जीत का स्वाद भी कार्यकर्ताओं ने मेलोडी से लिया। चुनाव जीते तो कार्यकर्ताओं में ऐसी मिठास घुली कि जमकर मेलोडी बांटी गई।बिहार में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा खाली की गई सीट पर प्रशांत किशोर की जीत के बाद कुछ जगहों पर मेलोडी का वितरण हुआ। लगता है, अब राजनीतिक जीत का नया फार्मूला है - नतीजा आए और मिठाई की जगह मेलोडी खिलाई जाए।















