मध्यप्रदेश की जनता के बीच लंबे समय तक लोकप्रिय रहे एक माननीय को प्रदेश से बाहर जाना पड़ा, लेकिन दिल अब भी मध्यप्रदेश में ही अटका है।पिछले दिनों एक जिले के दौरे में जनता ने ऐसा सम्मान दिया कि माननीय भावुक हो गए। बोले - तुमसे मिलने का मन करता है। लगता है पद और पता भले बदल जाए, लेकिन मध्यप्रदेश का मोह आसानी से नहीं छूटता।















