Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
धर्म / अध्यात्म
10 Aug, 2026

सावन सोमवार पर काशी विश्वनाथ में भक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा धाम

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम और मार्कंडेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सुरक्षा के बीच दिनभर जलाभिषेक व दर्शन का सिलसिला चलता रहा।

वाराणसी, 10 अगस्त।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। काशी विश्वनाथ धाम से लेकर गंगा घाटों तक हर ओर शिवभक्तों की भीड़ नजर आई। केसरिया वस्त्रों में पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयघोष से पूरी नगरी शिवमय हो गई। बाबा के स्वर्णमंडित दरबार में ज्योतिर्लिंग पर लगातार जलाभिषेक होता रहा।

दूसरे सोमवार को सोम प्रदोष व्रत, बुधादित्य राजयोग, वज्र और सिद्धि योग सहित सात शुभ संयोग बने। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का झांकी दर्शन किया और जल चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। शाम को परंपरा के अनुसार गर्भगृह में बाबा का गौरी शंकर यानी शिव-पार्वती स्वरूप में शृंगार किया जाना है।

रविवार शाम से ही श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में लगने लगे थे। सुबह मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुले तो श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया गया। श्रद्धालु रेड कार्पेट से होकर बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे दिन देर शाम तक दर्शन का सिलसिला जारी रहने की व्यवस्था रही।

मंदिर न्यास के अनुसार धाम में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। गर्भगृह से पहले एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी बाबा के दर्शन की व्यवस्था की गई। ज्योतिर्लिंग पर बाहर लगे पात्र से जलाभिषेक के बाद श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित स्वरूप को देखकर प्रसन्न नजर आए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन तथा मंदिर प्रबंधन ने चिकित्सक, एम्बुलेंस और एनडीआरएफ की टीम तैनात की है। पेयजल, खोया-पाया केंद्र और सार्वजनिक उद्घोषणा की व्यवस्था भी की गई है। गोदौलिया और गंगा की ओर से बाबा दरबार तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

शहर में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। मैदागिन से गोदौलिया और सोनारपुरा, गुरुबाग से रामापुरा तथा बेनियाबाग, ब्राडवे तिराहा से गोदौलिया और भेलूपुर से रामापुरा तक पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही को प्राथमिकता दी गई। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

सड़कों पर कतार में खड़े कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा के लिए सामाजिक संगठनों, नागरिक सुरक्षा संगठन तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह शिविर लगाए। काशी के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची।

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण दशाश्वमेध घाट पर विशेष सतर्कता बरती गई। प्रमुख घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस तैनात रही और लाउड हेलर से श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई। नौकायन पर रोक रही और जल पुलिस तथा एनडीआरएफ के जवान गश्त करते रहे।

चौबेपुर के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में भी दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। रविवार शाम से ही लोग धाम पहुंचने लगे थे। सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई। कैथी तिराहे से करीब तीन किलोमीटर पहले वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं को आगे पैदल भेजा गया। गंगा-गोमती संगम में स्नान के बाद श्रद्धालु मार्कंडेय महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़