Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
10 Aug, 2026

एम्बुलेंस से विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, बोले- मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन के बीच देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में पहुंचे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

रांची, 10 अगस्त।

जेपीएससी-जेएसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह सोमवार को 17वें दिन और भूख हड़ताल नौवें दिन में पहुंच गई। इसी दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे और वहां से विधानसभा घेराव मार्च में शामिल हुए।

एंबुलेंस से बाहर आते ही छात्र अभ्यर्थियों और समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। समर्थक उन्हें लेकर मार्च में आगे बढ़े। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों में काफी उत्साह नजर आया।

देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि जब तक सरकार छात्रों की मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा घेराव में झारखंड के साथ राज्य के बाहर रहने वाले लोग भी शामिल होने पहुंचे हैं।

महतो ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के संघर्ष के इतिहास में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र पिछले 17 दिनों से जयपाल सिंह स्टेडियम में शांतिपूर्वक सत्याग्रह कर रहे हैं और सरकार से उनकी मांगों पर विचार करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन अब तक सकारात्मक पहल नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। महतो ने कहा कि छात्रों की मांगों को नजरअंदाज करने के बजाय सरकार को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए।

महतो ने कहा कि युवा ऊर्जा से भरपूर होते हैं, इसके बावजूद आंदोलन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ अश्लील या आपत्तिजनक नारे नहीं लगाए। इसके बाद भी सरकार का रवैया ऐसा है, जैसे छात्र उसके दुश्मन हों। उन्होंने इसे गलत बताया।

विधानसभा के आसपास की गई बैरिकेडिंग और लगाए गए नुकीले कंटीले तारों को लेकर भी महतो ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा और वहां तक पहुंचने वाली सड़कों पर जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, उससे ऐसा लग रहा है जैसे इलाके को सीमा क्षेत्र में बदल दिया गया हो।

उन्होंने कहा कि नुकीले तार, बैरिकेडिंग या अन्य किसी तरह की रुकावट छात्रों को उनकी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। महतो ने दावा किया कि विधानसभा घेराव और सरकार की कथित कार्रवाई को पूरा देश देख रहा है।

देवेंद्रनाथ महतो ने एक बार फिर कहा कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़