Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
11 Aug, 2026

फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान मामले में निवर्तमान सीईओ तलब, सुरक्षा जांच तेज

फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान में भीषण टर्बुलेंस से 17 यात्रियों के घायल होने के मामले में केंद्र ने निवर्तमान सीईओ कैंपबेल विल्सन समेत अधिकारियों को तलब कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

नई दिल्ली, 11 अगस्त।

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-2379 में 4 अगस्त को हुई तेज टर्बुलेंस की घटना की जांच को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। विमान में अचानक आई भीषण हलचल के कारण 17 यात्री घायल हुए थे। मामले में नागर विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया के निवर्तमान मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैंपबेल विल्सन और टाटा संस के कार्यकारी सलाहकार प्रदीप सिंह खरोला को पूछताछ के लिए तलब किया है।

मंगलवार को नागर विमानन मंत्रालय में इस मामले को लेकर आपात बैठक बुलाई गई। नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बैठक में एयर इंडिया के अधिकारियों से घटना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीधे जवाब मांगा। बैठक में एयर इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के कार्यकारी सलाहकार और पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला तथा एयर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख दीपक जोशी मौजूद रहे।

सरकार की ओर से नागर विमानन महानिदेशालय के महानिदेशक वीर विक्रम यादव और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के महानिदेशक जीवीजी युगंधर भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में हुई चर्चा का विस्तृत ब्योरा आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। हालांकि, इस दौरान एयर इंडिया की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था की व्यापक समीक्षा किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बैठक के बाद एयर इंडिया के निवर्तमान सीईओ कैंपबेल विल्सन ने नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। वहां से निकलते समय उन्होंने बताया कि अधिकारियों को जांच की स्थिति से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। उन्होंने इस मामले में विस्तृत जानकारी देने की जिम्मेदारी नागरिक उड्डयन मंत्री पर छोड़ी।

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान एआई-2379 में अचानक तेज टर्बुलेंस आने के बाद विमान करीब 300 फीट नीचे तक गिर गया था। इस घटना में कम से कम 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में विमान के पायलट के दोबारा कराए गए डोप परीक्षण की रिपोर्ट भी सकारात्मक आई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़