Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
11 Aug, 2026

घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली तेज, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली हावी रही, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 11 अगस्त।

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव का माहौल बना हुआ है। कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ होने के बाद बाजार खुलते ही बिकवाली तेज हो गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कमजोरी बढ़ गई। हालांकि शुरुआती आधे घंटे के बाद खरीदारों ने बाजार को संभालने के लिए लिवाली बढ़ाने का प्रयास किया, जिससे दोनों प्रमुख सूचकांकों में कुछ सुधार दिखाई दिया। शुरुआती एक घंटे का कारोबार पूरा होने के बाद सेंसेक्स 0.49 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 32.67 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 78,509.77 अंक पर खुला। शुरुआत के साथ ही बिकवाली हावी हो गई और सेंसेक्स में गिरावट बढ़ती चली गई। पहले आधे घंटे में लगातार बिकवाली के कारण सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटकर 78,114.07 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारी का जोर बढ़ने से सूचकांक में कुछ सुधार आया। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 387.58 अंक की गिरावट के साथ 78,154.86 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.70 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसलकर 24,575.10 अंक पर खुला। बाजार खुलने के बाद शेयरों में व्यापक बिकवाली के चलते निफ्टी भी लगातार नीचे जाता रहा। शुरुआती आधे घंटे में यह 120 अंक से अधिक टूटकर 24,460.90 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों की सक्रियता से निफ्टी में मामूली सुधार देखने को मिला। सुबह 10:15 बजे निफ्टी 110.45 अंक की गिरावट के साथ 24,473.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में कुल 2,801 शेयरों में सक्रिय कारोबार दर्ज किया गया। इनमें 1,342 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 1,459 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में केवल सात शेयरों में तेजी रही, जबकि 23 शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ था। निफ्टी के 50 शेयरों में 16 शेयर बढ़त और 34 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार में प्रमुख कंपनियों में आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टाइटन कंपनी और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.37 प्रतिशत से 0.76 प्रतिशत तक मजबूत रहे। दूसरी ओर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, नेस्ले, एक्सिस बैंक, इंटर ग्लोब एविएशन और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 1.79 प्रतिशत से 1.08 प्रतिशत तक कमजोर कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 43.67 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 78,542.44 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 13.15 अंक यानी 0.05 प्रतिशत चढ़कर 24,583.80 अंक के स्तर पर पिछले कारोबारी सत्र में बंद हुआ था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़