Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
12 Aug, 2026

मोहन यादव का अहमदाबाद में निवेश संवाद, गुजरात के उद्योगपतियों को एमपी आने का न्योता

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद कर मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

अहमदाबाद, 12 अगस्त।

मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेंगे। इस दौरान उन्हें प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों, औद्योगिक नीतियों और निवेशकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

अहमदाबाद में आयोजित निवेश संवाद के दौरान मुख्यमंत्री गुजरात के प्रमुख औद्योगिक समूहों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत बैठकें करेंगे। साथ ही उन्हें आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद लिमिटेड, टोरेंट पावर और अडानी समूह के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे। बैठकों में वस्त्र, ऊर्जा, अधोसंरचना, विनिर्माण और औद्योगिक विस्तार से जुड़े क्षेत्रों में मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर बातचीत होगी।

हरी कृष्णा एक्सपोर्ट के चेयरमैन ढोलकिया, चिरिपाल समूह के चेयरमैन बृजमोहन चिरिपाल और अग्रवाल समूह के चेयरमैन चिमन भाई शाह के साथ भी व्यक्तिगत बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें संभावित निवेश परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार, भूमि उपलब्धता और निवेशकों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा होगी।

अहमदाबाद के ताज स्काईलाइन होटल में होने वाले मुख्य निवेशक संवाद में मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में सीआईआई गुजरात स्टेट काउंसिल के चेयरमैन अचल बाकेरी स्वागत संबोधन देंगे और इसके बाद मध्य प्रदेश में निवेश अवसरों पर विशेष प्रस्तुति होगी।

अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य, अधोसंरचना और निवेशक अनुकूल नीतियों की जानकारी देंगे। प्रमुख सचिव एम. सेल्वेन्द्रन प्रौद्योगिकी तंत्र, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप और उच्च प्रौद्योगिकी आधारित निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम में वेलस्पन के चिंतन ठाकरे और चिरिपाल समूह के बृजमोहन चिरिपाल भी अपने विचार रखेंगे। संवाद का उद्देश्य गुजरात और मध्य प्रदेश के उद्योग जगत के बीच निवेश सहयोग को आगे बढ़ाना है।

गुजरात के उद्योग समूहों की विनिर्माण, ऊर्जा, वस्त्र, निर्यात, अधोसंरचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में मजबूत मौजूदगी है। मध्य प्रदेश में औद्योगिक भूमि, बेहतर संपर्क व्यवस्था, पर्याप्त ऊर्जा, कुशल मानव संसाधन और निवेशक अनुकूल नीतियों को गुजरात के निवेशकों के लिए विस्तार के अवसर के रूप में सामने रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार देश-विदेश के निवेशकों से लगातार संवाद कर रही है। अहमदाबाद का यह निवेश रोड शो इसी प्रयास का हिस्सा है, जिससे नए निवेश प्रस्तावों, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को गति मिलने तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए मजबूत आधार तैयार होने की उम्मीद है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़