Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
12 Aug, 2026

हरिद्वार में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, हल्द्वानी रैली में कार्यकर्ताओं को रोकने पर फूंका पुतला

हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी रैली में बाधा डालने के विरोध में भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

हरिद्वार, 12 अगस्त।

हरिद्वार जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार के रोज चेलाराम चौक यानी चंद्राचार्य चौक पर भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं पुलिस प्रशासन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका गया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में आयोजित पार्टी की एक रैली के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को रोके जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान की हत्या करार दिया है।

इस प्रदर्शन को अपनी बात रखते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने यह कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आवागमन को बाधित करने का असफल षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने इसे पूरी तरह से अलोकतांत्रिक कृत्य बताया।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के कार्यक्रमों और रैलियों में सरकारी मशीनरी का कथित दुरुपयोग किया जाना लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों की रैलियों से बुरी तरह डर चुकी है और इसी हताशा के कारण उन्हें रोकने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

पूर्व विधायक रामयश सिंह और प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप चौधरी ने यह बात कही कि भाजपा सरकार के इस शासनकाल में पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्र वर्ग बेहद आक्रोशित है। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे के मुद्दे पर भी गंभीर आरोप मढ़े और कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है।

ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन के कथित प्रयोग का मुद्दा उठाकर सरकार के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दो टूक कहा कि आने वाले वक्त में देश की जनता इस सरकार को इसका करारा जवाब देगी। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने भाजपा के ‘न भय, न भ्रष्टाचार’ के मूल नारे पर तीखा सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान में भ्रष्टाचार और भय दोनों अपने चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं।

इस उग्र प्रदर्शन के दौरान महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास, उज्जवल वालिया, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, हिमांशु राजपूत, मार्कण्डेय सिंह, पार्षद विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी, महावीर वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद मेहरबान खान, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब खान, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, नन्दन कुमार, शुभम जागरिया, नितिन यादव, सतीश दाबड़े, अज्जू खान, मंजू गोस्वामी, सुमन अग्रवाल, आशीष प्रधान, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, दिनेश पुण्डीर समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़