Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
12 Aug, 2026

सिलीगुड़ी में एटीएम फ्रॉड गिरोह का खुलासा, 19 जाली कार्ड के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के एक आरोपित को पुलिस ने 19 जाली एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है।

सिलीगुड़ी, 12 अगस्त।

एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मदद करने के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम उड़ाने वाले गिरोह का मेडिकल चौकी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगन्नाथ घोरामी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 19 जाली एटीएम कार्ड मिले हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। बुधवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगी जाएगी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह काफी शातिर तरीके से लोगों को निशाना बनाता था। इसके लिए पहले एटीएम मशीन के बटन में छेड़छाड़ की जाती थी, जिससे रुपये निकालने पहुंचे व्यक्ति को परेशानी होती थी। इसी दौरान गिरोह का सदस्य मदद करने के बहाने मशीन के पास पहुंचता और बातचीत में उसका ध्यान भटका देता था। मौका मिलते ही असली एटीएम कार्ड लेकर उसकी जगह जाली कार्ड दे दिया जाता था।

मामले का पता तब चला जब मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वार्ड मास्टर मुख्तार हुसैन मेडिकल कॉलेज गेट के पास स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। वहां एटीएम मशीन का जीरो नंबर वाला बटन काम नहीं कर रहा था। इसी दौरान आरोपित मदद के नाम पर उनके पास पहुंचा और कथित तौर पर उनका असली कार्ड बदल दिया

कुछ समय बाद मुख्तार हुसैन के मोबाइल पर खाते से करीब 26 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड देखा तो उसके बदले दूसरा कार्ड मिला। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए मेडिकल चौकी में लिखित शिकायत दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य कदमतल्ला के बीएसएफ मोड़ के पास एक एटीएम के आसपास संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। मंगलवार रात पुलिस ने वहां कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपित भाग निकले, लेकिन जगन्नाथ घोरामी को पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 19 जाली एटीएम कार्ड मिले। एक ही व्यक्ति के पास इतनी बड़ी संख्या में कार्ड मिलने से पुलिस को आशंका है कि आरोपित लंबे समय से एटीएम धोखाधड़ी की घटनाओं में शामिल रहा हो सकता है।

पुलिस अब बरामद कार्डों और बैंक खातों से हुए लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन जाली कार्डों का इस्तेमाल किन खातों से रुपये निकालने के लिए किया गया था।

पुलिस के अनुसार, मेडिकल चौकी की टीम ने एटीएम धोखाधड़ी गिरोह से जुड़े एक आरोपित को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 19 जाली एटीएम कार्ड मिले हैं। आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी, ताकि मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और घटनाओं से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़