Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
12 Aug, 2026

भोपाल में रोड रैश का हंगामा, तीन कारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर

भोपाल के करोंद में तेज रफ्तार तीन कारों से कई वाहनों को टक्कर लगने के बाद स्कूल स्टाफ से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है।

भोपाल, 12 अगस्त।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कारों से जुड़े कथित रोड रैश के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एसयूवी, वर्ना और फ्रॉन्क्स में सवार युवक-युवतियों ने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारी। इस दौरान सागर पब्लिक स्कूल का स्टाफ भी चपेट में आ गया। स्कूल कर्मचारियों ने कार सवारों पर महिला कर्मचारियों से अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

घटना के बाद विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। राहगीरों ने एक युवक और युवती को पकड़ लिया और उनकी सड़क पर ही पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों की पहचान की है। सभी के छात्र होने और रायसेन रोड स्थित दो अलग-अलग कॉलेजों में बीटेक की पढ़ाई करने की जानकारी सामने आई है।

घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। स्कूल की छुट्टियां होने के कारण स्टाफ बस और निजी वाहनों से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में तीन कारें आईं। आरोप है कि कारों में सवार युवक-युवतियों ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। पहले बैटरी ऑटो सहित दो वाहन इसकी चपेट में आए और बाद में स्कूल स्टाफ की गाड़ियां भी टकरा गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक वर्ना कार ने पहले स्विफ्ट को टक्कर मारी। इसके बाद मारुति-800 और ई-रिक्शा भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों के घायल होने की जानकारी है। वर्ना डिवाइडर से टकराकर रुक गई। आरोप है कि दूसरी कार से उतरे युवक-युवती स्कूल स्टाफ से फिर विवाद करने लगे। एक युवती पर दूसरी कार के शीशे तोड़ने का भी आरोप है।

हंगामे के दौरान राहगीरों ने एक युवक और युवती को पकड़कर पीटा। बाद में आरोपी दूसरी कारों से मौके से चले गए। पुलिस वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

स्कूल स्टाफ ने पुलिस को सूचना देने के लिए डायल-112 पर फोन करने के बावजूद मौके पर पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद करीब दर्जनभर लोग थाने पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए।

पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कार सवारों के नशे में होने के आरोप की भी जांच होगी और इसकी स्थिति मेडिकल जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय कौन वाहन चला रहा था और किन वाहनों को किस कार ने टक्कर मारी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़