Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य-पूर्व
12 Aug, 2026

एरबिल में कुर्द ठिकानों पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, चार ड्रोन हुए क्रैश

ईरान ने इराक के एरबिल में कुर्द ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें चार ड्रोन अलग-अलग इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त हुए।

इरबिल, 12 अगस्त।

ईरान ने बुधवार को इराक के एरबिल स्थित कुर्द ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया। हमले में ईरान विरोधी कोमाला पार्टी और कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ ईरान के लड़ाकों को निशाना बनाया गया। ईरान केडीपीआई को अपना कट्टर दुश्मन मानता है।

ईरान सरकार के दबाव और सैन्य कार्रवाई के चलते केडीपीआई को अपने प्रमुख ठिकाने ईरान से बाहर स्थानांतरित करने पड़े हैं। एरबिल के उत्तर में अलग-अलग स्थानों पर चार ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुए।

इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक ड्रोन का मलबा सोरान जिले के बीच एक आम नागरिक के घर पर गिरा। दो अन्य ड्रोन खलीफान जिले के एक गांव के पास गिरे।

चौथा ड्रोन हरिर उप जिले की पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसके कारण वहां की झाड़ियों में आग लग गई।

इससे पहले मंगलवार को ईरान ने अलामा घाटी क्षेत्र में कोमाला के मुख्यालय को निशाना बनाया था। हमले में संगठन के दो सदस्य मामूली रूप से घायल हुए और परिसर को नुकसान पहुंचा।

इराक के अर्ध स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रधानमंत्री मसरूर बरजानी ने कहा कि ये हमले सीधे ईरान से या इराक के भीतर मौजूद कुछ मिलिशिया गुटों की ओर से किए गए हो सकते हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़