Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
13 Aug, 2026

शहडोल में एएसआई की संदिग्ध मौत, ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो बिस्तर पर मिला शव

शहडोल में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे 60 वर्षीय एएसआई कैलाश मिश्रा सरकारी आवास में मृत मिले, प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात की आशंका जताई गई है।

शहडोल, 13 अगस्त।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कोतवाली थाने में पदस्थ 60 वर्षीय सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) कैलाश मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और फोन नहीं उठाने पर पुलिसकर्मी उनके पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पहुंचे, जहां वह बिस्तर पर मृत मिले। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार, कैलाश मिश्रा पुलिस लाइन न्यू कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 13 में अकेले रहते थे। वह डायल-112 में ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने सरकारी आवास लौट गए थे।

बताया गया कि गुरुवार तड़के कैलाश मिश्रा के सीने में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने डायल-112 की मदद ली और जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार और दवा लेने के बाद वह वापस अपने आवास लौट आए थे।

सुबह डायल-112 में उनकी ड्यूटी का समय होने पर पायलट ने मोबाइल फोन से उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। कई बार फोन करने के बावजूद जब उन्होंने कॉल नहीं उठाया तो पायलट ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी पुलिस टीम के साथ पुलिस लाइन स्थित कैलाश मिश्रा के आवास पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो कैलाश मिश्रा बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे।

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

कैलाश मिश्रा के निधन की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। साथी पुलिसकर्मियों ने उनके आकस्मिक निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों ने कहा कि उनके अचानक चले जाने की खबर पर विश्वास करना कठिन है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़