भोपाल, 13 अगस्त।
संत शिरोमणि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर उनके महान विचारों और समता तथा सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मध्य प्रदेश में अठारह अगस्त से एक व्यापक अभियान और रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में पावन कलश यात्राएं निकाली जाएंगी।
सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित होने वाले समारोह से विभिन्न जिलों के लिए पवित्र कलश रवाना किए जाएंगे, जो बीस अगस्त से स्थानीय स्तर पर मंदिरों और ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाए जाएंगे। इस पूरी योजना के सुचारू संचालन के लिए सभी कलेक्टर्स और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।















