Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
13 Aug, 2026

भोपाल में नाबालिग पर तलवार से हमला, वारदात के कुछ घंटों में दो गिरफ्तार

भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में नाबालिग पर तलवार से हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल, 13 अगस्त।

छोला मंदिर थाना पुलिस ने तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों ने रास्ता रोककर एक नाबालिग से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने के बाद तलवार से हमला कर दिया। हमले में किशोर के गले के पास और बाएं कंधे पर चोट आई।

पुलिस के अनुसार, शंकर नगर निवासी 17 वर्षीय हर्षित यादव ने 11 अगस्त को छोला मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हर्षित घोड़ा नक्काश क्षेत्र की एक मोबाइल दुकान पर काम करता है। शाम करीब चार बजे वह घर से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था, तभी अभिषेक मेहरा ने उसका रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद अभिषेक अपने साथी गौरी उर्फ शंकर अहिरवार के साथ शंकर नगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने हर्षित के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान अभिषेक ने हाथ में मौजूद तलवार से हर्षित पर हमला कर दिया।

तलवार लगने से हर्षित के गले के पास और बाएं कंधे पर चोट आई और खून निकलने लगा। बीच-बचाव के दौरान गौरी उर्फ शंकर भी तलवार की चपेट में आ गया, जिससे उसके पेट पर खरोंच आई। घटना के बाद दोनों आरोपित तलवार लेकर मौके से भाग निकले।

कुछ घंटों में दोनों गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही छोला मंदिर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में अभिषेक मेहरा और गौरी उर्फ शंकर अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में इस्तेमाल तलवार को लेकर भी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में छोला मंदिर थाने में अपराध क्रमांक 745/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 126(2), 109(1), 351(3) और 3(5) में प्रकरण दर्ज किया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़