मुरादाबाद, 13 अगस्त।
आगामी स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत भारतीय जनता पार्टी की महानगर और जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो बुधबाजार से आरंभ होकर कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक तक पहुँची। इस विशाल यात्रा का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का जीवंत प्रतीक है।
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की एकता, अखंडता, त्याग और शौर्य की गौरवशाली गाथा का परिचायक है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और महापौर विनोद अग्रवाल समेत कई प्रमुख नेताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।















