Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
13 Aug, 2026

नौका तिरंगा यात्रा में सीएम यादव का संदेश, संकल्प शक्ति से देश को आगे बढ़ाने का आह्वान

भोपाल के बोट क्लब पर आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगे को देशसेवा और संकल्प शक्ति का प्रतीक बताते हुए समान नागरिक संहिता, लोकतंत्र और देश को सामर्थ्यवान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

भोपाल, 13 अगस्त।

भोपाल के प्रसिद्ध बोट क्लब पर बुधवार को देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ जैसे देशभक्ति गीतों से माहौल गूंज उठा और धरती, जल व नभ तीनों तिरंगे के रंगों से सजे दिखाई दिए। युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग-कनोइंग के माध्यम से रोमांचक करतब दिखाए और केनो सलालम प्रदर्शन के जरिए तिरंगे को सलामी दी। बोट क्लब के जलक्षेत्र में पहली बार फ्लोटिंग तिरंगा तैयार किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आयोजित इस यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। वे स्वयं भी नौका में सवार हुए और इस माध्यम से देश सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।

image.png

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बोट क्लब पर आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में अद्भुत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र निरंतर मजबूत हो रहा है और भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और अपनी क्षमता तथा सामर्थ्य के आधार पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अलग-अलग राज्यों में जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं और यह समय देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

समान कानून की दिशा में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:- मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने जा रही है और इसके साथ प्रदेश देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता से राज्य में समानता की भावना मजबूत होगी। धर्म के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ कानून के स्तर पर भेदभाव नहीं होगा। हिंदू, मुस्लिम, पारसी और ईसाई सहित सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू होगा।

image.png

डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता के साथ दुनिया में हो रहे बदलावों को देखने पर देश की उपलब्धियों पर गर्व होता है। भारत की तीनों सेनाओं ने अद्भुत पराक्रम का परिचय दिया है और देश ने अपनी क्षमता के स्तर पर उल्लेखनीय मजबूती हासिल की है। उन्होंने कहा कि देश आज अपने सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है और नागरिकों में भी राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना मजबूत हो रही है।

image.png

खिलाड़ियों ने दिखाई संकल्प शक्ति:-

मुख्यमंत्री ने जल में आयोजित तिरंगा यात्रा को अद्भुत बताते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि तिरंगा लेकर खिलाड़ियों ने जिस तरह अपने कौशल का प्रदर्शन किया, वह रोमांच पैदा करने वाला है। यह प्रदर्शन बताता है कि जीवन में परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं, लेकिन संकल्प शक्ति व्यक्ति को समय के साथ आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है।

image.png

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों में समुद्र की चट्टानी लहरों से मुकाबला करते हैं और जीवन-मृत्यु के संघर्ष के बीच अपने संकल्प और कौशल के दम पर अपनी क्षमता साबित करते हैं। आज नौका के माध्यम से तिरंगा यात्रा का यह दृश्य देश और दुनिया के सामने सामने आया है। उन्होंने कहा कि भोपाल में चारों ओर तिरंगा दिखाई देना अपने आप में गौरव का विषय है और प्रदेश के लिए यह एक यादगार अवसर है।

image.png

मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा और सामर्थ्य की कामना करते हुए कहा कि भारत पर किसी की बुरी नजर न पड़े और देश निरंतर सर्वशक्तिमान और सामर्थ्यवान बने। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी नागरिकों से देश को आगे ले जाने और अमृतकाल की दिशा में मजबूती के साथ बढ़ने का आह्वान किया। डॉ. यादव ने विशाल नौका तिरंगा यात्रा के आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़