Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
13 Aug, 2026

अनूपपुर में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, जहरीले कीड़े के काटने की आशंका

अनूपपुर में 23 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई है।

अनूपपुर, 13 अगस्त।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला चिकित्सालय में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17, दफाई नंबर 2 निवासी सुनीता को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई है।

परिजनों के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद सुनीता रसोई में बर्तन साफ करने गई थी। इसके बाद वह बाथरूम गई, जहां अचानक चक्कर आने से जमीन पर गिर पड़ी। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने देर रात उसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया।

परिजन एंबुलेंस से सुनीता को लेकर अनूपपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई और रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि कोतमा के चिकित्सकों ने सुनीता के मुंह से झाग निकलने की बात कही थी। इसके बाद परिवार ने आशंका जताई कि संभवतः किसी जहरीले कीड़े के काटने से उसकी तबीयत बिगड़ी होगी। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है और इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

सुनीता तीन बहनों और एक भाई में मझली थी। उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी और इसके बाद आगे की शिक्षा जारी नहीं रखी। वह अविवाहित थी। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और युवती की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़