Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मौसम
13 Aug, 2026

अगले सप्ताह तक देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है, जबकि कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

नई दिल्ली, 13 अगस्त।

देश के अधिकांश हिस्सों में अगले सप्ताह तक हल्की से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में भी आने वाले दिनों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। राजधानी में शुक्रवार दोपहर से शाम के बीच कई इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और रविवार को 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोनों दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।

राजधानी में गुरुवार सुबह धूप रही, लेकिन दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने दबाव के प्रभाव से 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी सप्ताह के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में 15 और 16 अगस्त तथा 19 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, 15 अगस्त और 18-19 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। पंजाब में 14 से 19 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 से 19 अगस्त तक बारिश का दौर रहने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त और पूर्वी राजस्थान में 14 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 17-18 अगस्त और उत्तराखंड में 16-17 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14-15 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 14 और 18 अगस्त, विदर्भ में 14-16 अगस्त तथा छत्तीसगढ़ में 14 और 16-17 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले पांच से छह दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है।

पूर्वी भारत में 14 से 19 अगस्त के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश में 14 और 18-19 अगस्त, असम और मेघालय में 14 से 19 अगस्त तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14-16 और 19 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी हिस्सों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण भारत में 14 से 19 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में बारिश हो सकती है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में 18-19 अगस्त को वर्षा की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 21 सेंटीमीटर, झारखंड और पूर्वी राजस्थान में 12 से 20 सेंटीमीटर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और मेघालय में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश दर्ज की गई।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़